React क्या है? | React.js की दुनिया में एक आसान सफर"।

Back to Home

React क्या है? | React.js की दुनिया में एक आसान सफर"।

Category: React

अगर आप वेब डेवलपमेंट की दुनिया में कदम रख रहे हैं, तो आपने 'React' का नाम जरूर सुना होगा। लेकिन ये React आखिर है क्या? और क्यों आजकल हर दूसरा डेवलपर इसी की बात करता है? आइए, इसे आसान हिंदी में समझते हैं। React क्या है?

React एक JavaScript लाइब्रेरी (library) है, जिसे यूज़ किया जाता है यूज़र इंटरफेस (UI) बनाने के लिए, खासकर जब डेटा बार-बार बदलता हो।

इसे Facebook (अब Meta) ने बनाया था और यह पहली बार 2013 में Launch हुई थी। आज यह दुनिया की

 

सबसे पॉपुलर फ्रंट-एंड लाइब्रेरी में से एक है।

 React लाइब्रेरी है, फ्रेमवर्क नहीं

बहुत लोग React को फ्रेमवर्क समझ लेते हैं, लेकिन असल में React एक "लाइब्रेरी" है। इसका मतलब यह है कि यह केवल UI बनाने में मदद करती है। बाकी चीज़ों के लिए (जैसे routing, state management) हमें दूसरी लाइब्रेरीज़ या टूल्स की जरूरत पड़ती है। इसका उपयोग डिजाइन बनाने में कर सकते हैं। और सिंगल पेज एप्लिकेशन बनाने  में use होता है।

React की speciality 

Component-Based Architecture

React में UI को छोटे-छोटे टुकड़ों (components) में बांटा जाता है। हर component एक छोटा हिस्सा होता है, जैसे कि बटन, हेडर, कार्ड आदि।

Virtual DOM

React एक Virtual DOM का इस्तेमाल करता है, जिससे ऐप तेज और responsive बनती है। यह असली DOM को बार-बार छूने की बजाय एक "कॉपी" पर काम करता है।

Reusable Components

React में एक बार component बना लेने के बाद उसे कहीं भी, कई बार यूज़ किया जा सकता है। इससे कोड दोहराने की ज़रूरत नहीं पड़ती।

One-way Data Flow

React में डेटा एक ही दिशा में बहता है, जिससे ऐप का behavior प्रेडिक्ट करना आसान हो जाता है।

React का Usage 

वेब ऐप्लिकेशन (जैसे Facebook, Instagram Web)

मोबाइल ऐप्स (React Native के ज़रिए)

डैशबोर्ड और SaaS टूल्स

ई-कॉमर्स साइट्स

और कई अन्य जगहों पर…

 React क्यों सीखें?

डिमांड में है – मार्केट में React डेवलपर्स की बहुत मांग है।

ओपन सोर्स और फ्री – कोई लाइसेंस फीस नहीं।

बड़ी कम्युनिटी और सपोर्ट – StackOverflow, GitHub पर ढेरों हल मौजूद हैं।

Career Growth – React स्किल होने से आपकी नौकरी पाने की संभावना बढ़ जाती है।

 React सीखने के लिए क्या आना चाहिए?

HTML, CSS, JavaScript की बेसिक समझ

थोड़ासा ES6 (let, const, arrow functions, etc.)